*चुनावी प्रक्रिया पर निगरानी के लिए 37 पर्यवेक्षकों की सूची जारी*
Post Date :16/01/2021
*चुनावी प्रक्रिया पर निगरानी के लिए 37 पर्यवेक्षकों की सूची जारी*
जयपुर, 15 जनवरी। प्रदेश के 20 जिलों की 90 निकायों में होने वाले चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 37 सामान्य पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है।
चुनाव आयुक्त श्री पीएस मेहरा ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि अजमेर जिले की अजमेर नगर निगम के लिए श्री मेघराज रत्नू, नगर पालिका किशनगढ़ के लिए श्री शुभम चैधरी, नगर पालिका विजयनगर, केकड़ी और सरवाड़ के लिए श्री भंवर सिंह संधू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह बांसवाड़ा की कुशलगढ़ नगरपालिका के लिए डाॅ. मंजू, बीकानेर की नगर पालिका नोखा, देशनोक के लिए श्री अजीत सिंह राजावत, नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के लिए श्री गोपाल राम बिरदा, भीलवाड़ा जिले की गंगापु
Read more...